हिज़बुल्लाह की विजय को रोकने में विफल रहेः ज़ायोनी शासन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62522-हिज़बुल्लाह_की_विजय_को_रोकने_में_विफल_रहेः_ज़ायोनी_शासन
ज़ायोनियों ने स्वीकार किया है कि लेबनान के चुनाव में वोटरों को हिज़बुल्लाह से दूर करने में उन्हें विफलता मिली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१८ १२:०६ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्लाह की विजय को रोकने में विफल रहेः ज़ायोनी शासन

ज़ायोनियों ने स्वीकार किया है कि लेबनान के चुनाव में वोटरों को हिज़बुल्लाह से दूर करने में उन्हें विफलता मिली।

ज़ायोनी संचार माध्यम ने यह बात स्वीकार की है कि लेबनान के चुनाव में इस देश के वोटरों को हिज़बुल्लाह से दूर रखने का उनका प्रयास विफल रहा।  ज़ायोनी शासन के टीवी चैनेल-20 ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि लेबनानी मतदाताओं को हिज़बुल्लाह से दूर रखने का उनका कार्यक्रम विफल रहा।  कुछ इस्राईली संचार माध्यमों का कहना है कि लेबनान के चुनाव में हिज़बुल्लाह की विजय ने इस देश में हिज़बुल्लाह की पकड़ को अधिक मज़बूत किया है जबकि इससे अमरीका, कमज़ोर हुआ है।

इससे पहले ज़ायोनी शासन के शिक्षामंत्री, लेबनान के चुनाव में हिज़बुल्लाह की विजय पर अपनी निराशा और ग़ुस्सा ज़ाहिर कर चुके हैं।