दमिश्क़ के क़रीब सीरियाई सैनिक ठिकाने पर इस्राईल का मिसाइल हमला
इस्राईली मिसाइलों ने सीरियाई सेना सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।
राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित केसवेह इलाक़े में उस समय यह हमला हुआ जब इससे कुछ ही देर पहले गोलान हाइट्स के लिए इस्राईली अधिकारियों ने विशेष निर्देश जारी किए।
किसवेह में सीरिया के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम में दो मिसाइलों को मार गिराया। यह घोषणा सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने की।
इससे पहले अप्रैल में सीरिया ने घोषणा की थी कि हमा और एलेप्पो प्रांतो में उसके कई सैनिक ठिकानों को इस्राईल ने निशाना बनया था।
हालिया कुछ वर्षों में इस्राईल ने सीरिया के कई ठिकानों को बार बार सैनिक हमलों का निशाना बनाया है। इस्राईल ने सीरिया में लड़ रहे आतंकी संगठनों की मदद के लिए यह हमले किए हैं लेकिन सीरियाई सेना और स्वयंसेवी बल आतंकियों को लगभग पूरी तरह पराजित करने में सफल हो गए हैं।