सऊदी हमले में एक ही परिवार के 5 सदस्य हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62652-सऊदी_हमले_में_एक_ही_परिवार_के_5_सदस्य_हताहत
आज सुबह भी सऊदी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया और इस हमले के बाद नगर में कई भीषण विस्फोट हुए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १०, २०१८ १२:१७ Asia/Kolkata
  • सऊदी हमले में एक ही परिवार के 5 सदस्य हताहत

आज सुबह भी सऊदी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया और इस हमले के बाद नगर में कई भीषण विस्फोट हुए।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के सादा प्रांत में हमला करके एक ही परिवार के पांच सदस्यों को हताहत कर दिया।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने बुधवार दोपहर बाद सादा प्रांत के ज़हियान नगर पर बमबारी की जिसमें एक महिला और उसके चार बच्चे मारे गये।

इसी प्रकार सऊदी अरब की अगुवाई में बने गठबंधन के हवाई हमले में एक बच्चा हताहत और उसके मां- बाप घायल हो गये।

इसी बीच सूचना है कि आज सुबह सऊदी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया और इस हमले के बाद नगर में कई भीषण विस्फोट हुए।

सऊदी अरब की अगुवाई में बने सैनिक गठबंधन से संबंधित सूत्रों ने यमन के पश्चिम में अलहुदैदा प्रांत में गठबंधन की नई सैनिक कार्यवाही आरंभ होने की सूचना दी है।

ज्ञात रहे कि गत चार वर्षों के दौरान सऊदी अरब ने यमन के अलहुदैदा प्रांत पर बारमबार कब्ज़ा करने का प्रयास किया परंतु हर बार उसे विफलता का मुंह देखना पड़ा। MM