शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनों में भाग लें फ़िलिस्तीनीः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने फ़िलिस्तीनियों से अपील की है कि शुक्रवार को होने वाले वापसी मार्च में बड़ी संख्या में भाग लें।
फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेश्न सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने अपने बयान में बल दिया है कि शुक्रवार को चेतावनी और आंदोलन दिवस है, यह दिन ज़ायोनी शासन के साथ झड़पों में निर्णायक दिन होगा।
हमास आंदोलन के बयान में आया है कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र नकबा दिवस की यादगार को अपने इतिहास से अतिग्रहणकारियों के नापाक अस्तित्व से पूरी धरती को पाक कर देगा।
हमास ने अपने बयान में विभिन्न शैलियों और संसाधनों से जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर प्रतिरोध के अधिक सक्रिय होने की अपील की ताकि बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीनी धरती के यहूदीकरण, ज़ायोनी अतिग्रहण के 70 वर्षीय प्रभाव से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की स्वतंत्रता तथा स्वदेश वापसी के हक़ की भूमि प्रशस्त हो।
हमास आंदोलन ने इसी प्रकार फ़िलिस्तीन के सभी वर्गों, गुटों, धड़ों और राजनैतिक पार्टियों से अपील की है कि वह नकबा दिवस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लें। (AK)