इराक़ में संसदीय चुनाव आरंभ
May १२, २०१८ ०७:०५ Asia/Kolkata
शनिवार की सुबह इराक़ में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आरंभ हुआ।
इराक़ में शनिवार की सुबह आठ बज से आम चुनाव आरंभ हुआ है जिसमें लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ से आतंकवादी गुट दाइश की समाप्ति के बाद आज पहली बार इस देश में संसद के लिए मतदान कराया जा रहा है। इराक़ के 18 प्रांतों के 24.5 मिलयन लोग आज अपने मत का प्रयोग करेंगे।
इराक़ के चुनाव आयोग के अनुसार देश में मतदान के लिए 8959 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। स्थानीय समय के अनुसार 8 बजे से आरंभ होने वाला यह मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
टैग्स