सीरिया, अमरीकी गठबंधन का हमला, 17 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62822-सीरिया_अमरीकी_गठबंधन_का_हमला_17_आम_नागरिक_हताहत
सीरिया सरकार ने दाइश विरोध तथाकथित अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में 17 आम नागरिकों के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१८ १८:४५ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी गठबंधन का हमला, 17 आम नागरिक हताहत

सीरिया सरकार ने दाइश विरोध तथाकथित अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में 17 आम नागरिकों के मारे जाने की सूचना दी है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी गठबंधन ने सीरिया के पूर्वोत्तरी क्षेत्र हसका के हम्मादी गांव पर यह हमला किया जिसमें 17 आम नागरिक हताहत हुए।

दमिश्क़ सरकार ने आतंकवाद से संघर्ष के बहाने सीरिया में अमरीकी सैन्य उपस्थिति को बारंबार राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन क़रार दिया है।

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि दक्षिणी दमिश्क़ के बबीला और बैते सहम क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ने के बाद इन क्षेत्रों पर सीरिया का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया गया। सूत्रों का कहना है कि सेना द्वारा आतंकवादियों को इन क्षेत्रों से खदेड़ने के बाद से सैकड़ों परिवार अपने अपने घरों को लौट चुके हैं।

सीरिया सरकार और आतंकवादियों के बीच होने वाली सहमति के आधार पर शुक्रवार को आतंकवादियों और उनके परिजनों का सातवां कारवां दक्षिणी दमिश्क़ के इन क्षेत्रों से बाहर निकल गया। (AK)