सीरिया में दाइश के ठिकानों पर इराक़ी युद्धक विमानों की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62936-सीरिया_में_दाइश_के_ठिकानों_पर_इराक़ी_युद्धक_विमानों_की_बमबारी
इराक़ी युद्धक विमानों ने सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के कई ठिकानों पर बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१८ १२:३१ Asia/Kolkata
  • सीरिया में दाइश के ठिकानों पर इराक़ी युद्धक विमानों की बमबारी

इराक़ी युद्धक विमानों ने सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के कई ठिकानों पर बमबारी की है।

सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इराक़ी सेना की संयुक्त कमान ने एक बयान जारी करके कहा है कि प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी के आदेश के अनुसार, युद्धक विमानों ने सीरिया में दाइश के लॉजिस्टिक एवं सपोर्ट कमांड केन्द्र को निशाना बनाया और उसे पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।

पिछले हफ़्ते भी इराक़ी युद्धक विमानों ने सीरिया में दाइश के ठिकानों पर बमबारी की थी।

शुक्रवार को इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने सीरियाई सीमा में अल-अताशा इलाक़े में दाइश के ठिकानें पर हमला किया था।

आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया और इराक़ एक दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इराक़ और सीरिया में दाइश के पराजय के बावजूद, इस आतंकवादी गुट के तत्व दोनों देशों के कुछ क्षेत्रों में अभी भी सक्रिय हैं। msm