जायोनियों का जीवन नरक बना सकते हैं" हमास
यहिया अस्सन्वार ने कहा कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वदेश वापसी का अधिकार है और इस उद्देश्य का एक भाग पूरा हो गया है
फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने बल देकर कहा है कि फिलिस्तीन के प्रतिरोधक गुट जायोनियों के जीवन को नरक में परिवर्तित कर सकते हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख यहिया अस्सन्वार ने बुधवार को एक टीवी वार्ता में कहा कि हमास अपना पूरा प्रयास करेगा कि फिलिस्तीनियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन इस्राईल के खिलाफ सशस्त्र कार्यवाही में न परिवर्तित हो जाये।
इसी प्रकार गज़्ज़ा पट्टी में हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि ग़ज्ज़ा पट्टी के लोगों ने 14 मई को विस्तृत पैमाने पर अपने विरोध से इस उद्देश्य को व्यवहारिक बना दिया कि वह कुद्स को इस्राईल की राजधानी घोषित किये जाने के विरोधी हैं और इस बात को उन्होंने फिलिस्तीनी शहीदों के खून से इतिहास में लिख दिया।
इसी प्रकार यहिया अस्सन्वार ने कहा कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वदेश वापसी का अधिकार है और इस उद्देश्य का एक भाग पूरा हो गया है और वह भाग यह है कि इस मामले की तरफ अरब जगत और विश्व समुदाय का ध्यान दिला दिया गया है कि स्वदेश वापसी फिलिस्तीनी राष्ट्र का अधिकार है।
इसी प्रकार ग़ज़्ज़ा पट्टी में हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने बल देकर कहा है कि स्वदेश वापसी के अधिकार का प्रदर्शन इस बात का कारण बना है कि हालिया महीनों में ग़ज़्जा पट्टी के परिवेष्टन का मामला चर्चा का विषय बने और पिछले मार्च महीने के आरंभ से लेकर अब तक विश्व में इस संबंध में कई बैठकें हो चुकी हैं। MM