हमास के नेताओं की टारगेट किलिंग की जाएःइस्राईली मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63198-हमास_के_नेताओं_की_टारगेट_किलिंग_की_जाएःइस्राईली_मंत्री
ज़ायोनी शासन के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री ने एक बार फिर हमास के नेताओं की टारगेट किलिंग की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१८ १५:२२ Asia/Kolkata
  • हमास के नेताओं की टारगेट किलिंग की जाएःइस्राईली मंत्री

ज़ायोनी शासन के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री ने एक बार फिर हमास के नेताओं की टारगेट किलिंग की मांग की है।

फ़िलिस्तीन अलयौम की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के आंतरिक सुरक्षा के मामलों के मंत्री गिलआद अरदान ने कहा कि इस्राईल को हमास के नेताओं को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि वह उनके अनुसार वापसी के हक़ के लिए प्रदर्शन करने जैसी भड़काऊ कार्यवाही कर सके। 

हालिया एक सप्ताह के दौरान अरदान ने दूसरी बार हमास के नेताओं की टारगेट किलिंग की मांग की है। उन्होंने वाएनेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी की स्थिति के समाधान का एकमात्र मार्ग, हमास के नेताओं की टारगेट किलिंग शुरु करना है।

ग़ौरतलब है कि 14 मई को इस्राईली सैनिकों ने ग़ज्ज़ा की सीमा पर सीधे फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग करके 60 से अधिक प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया था।  

इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में क़रीब 3000 प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है और ग़ज्ज़ा की घेराबंदी की वजह से उनका उचित उपचार भी नहीं हो पा रहा है। (AK)