सीरिया, देश के समस्त संपर्क मार्गों पर सेना का क़ब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63256-सीरिया_देश_के_समस्त_संपर्क_मार्गों_पर_सेना_का_क़ब्ज़ा
उत्तरी हुम्स और दक्षिणी हमा से आतंकवादियों के निकलने और हमुस- दमिश्क़ राजमार्ग के खुलने के बाद देश के समस्त संपर्क मार्गों पर सेना का नियंत्रण हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १८, २०१८ १९:२३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, देश के समस्त संपर्क मार्गों पर सेना का क़ब्ज़ा

उत्तरी हुम्स और दक्षिणी हमा से आतंकवादियों के निकलने और हमुस- दमिश्क़ राजमार्ग के खुलने के बाद देश के समस्त संपर्क मार्गों पर सेना का नियंत्रण हो गया है।

सीरिया की रिपोर्ट के अनुसार हालिया दिनों में पूर्वी ग़ोता के आतंकवादियों से स्वतंत्र होने और आतंकवादियों के उत्तरी सीरिया स्थानांतरण के बाद हुम्स-दमिश्क़ राजमार्ग की मरम्मत और पुनर्निमाण का काम शुरु हो गया।

यह राजमार्ग वर्ष 2013 से सीरिया की सेना और आतंकवादियों के बीच भीषण झड़पों के कारण बंद था।

सीरिया की सशस्त्र सेना ने एक बयान जारी करके हुम्स और हमा प्रांत के 1200 किलोमीटर की आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्रता की सूचना दी और कहा कि इन क्षेत्र के आसपास के 65 गांवों और क़स्बों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया गया है। 

आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से हुम्स और हमा के विस्तृत क्षेत्रों की स्वतंत्रता के बाद हुम्स-हमा राजमार्ग फिर से खोल दिया गया है। यह राजमार्ग 2011 से बंद था।

इन राजमार्गों और सड़कों पर सीरिया की सेना और उसके घटक बलों के नियंत्रण से सेना को प्रगति में आसानी होगी और इस प्रकार सीरिया की सेना देश के मुख्य राजमार्गों पर नियंत्रण प्राप्त कर चुकी है। (AK)