इराक़ी चुनाव के परिणाम घोषित, मुक़तदा सद्र का पल्ड़ा भारी
इराक़ में होने वाले संसदीय चुनाव के परिणामों की आज शनिवार को अधिकारिक घोषणा कर दी गई।
इराक़ में 12 मई को संपन्न होने वाले संसदीय चुनाव के परिणाम की अन्तिम घोषणा 19 मई को कर दी गई। इराक़ के चुनाव आयोग की ओर से जाने वाली इस घोषणा के अनुसार संसदीय चुनाव में मुक़तदा सद्र वाले गठबंधन को 54 सीटें मिलीं।
हादी आमेरी के गठबंधन को 47, इराक़ के वर्तमान प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के गठबंधन को 42, पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी के गठबंधन को 25, सैयद अम्मार हकीम के गठबंधन को 19 और हन्नान फ़त्लावी के दल को 3 सीटें हासिल हुईं।
ज्ञात रहे कि इराक़ में 12 मई को संसदीय चुनाव के लिए मतदान कराए गए थे। चुनाव में मतदान का प्रतिशत 44.55 बताया गया था। इन चुनावों में लगभग ग्यारह मिलयन इराक़ियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।