वापसी हक़ मार्च, एक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63286-वापसी_हक़_मार्च_एक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
फ़िलिस्तीन में वापसी हक़ मार्च के दौरान बुरी तरह घायल होने वाला एक फ़िलिस्तीनी नागरिक शुक्रवार की रात ज़ख़्मों की ताब न लाते हुए शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१८ ११:१२ Asia/Kolkata
  • वापसी हक़ मार्च, एक फ़िलिस्तीनी शहीद

फ़िलिस्तीन में वापसी हक़ मार्च के दौरान बुरी तरह घायल होने वाला एक फ़िलिस्तीनी नागरिक शुक्रवार की रात ज़ख़्मों की ताब न लाते हुए शहीद हो गया।

हज़ारों की संख्या में फ़िलिस्तीनी 30 मार्च से धरती दिवस के अवसर पर वापसी के हक़ मार्च में शामिल होकर यथावत प्रदर्शन कर रहे हैं। फ़िलिस्तीनी इन्फारमेशन्न सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार 14 मई सोमवार को हज़ारों की संख्या में फ़िलिस्तीनियों ने पश्चिमी ग़ज़्ज़ा के शाती कैंप में प्रदर्शन किया जिसके दौरान 58 वर्षीय फ़िलिस्तीनी मोईन सायी इस्राईली सैनिकों की गोली लगने से घायल हो गया था जो ज़ख़्मों की ताब न ताले हुए शहीद हो गया।

इस रिपोर्ट के आधार पर मोईन सायी के शहीद होने से वापसी मार्च के दौरान शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 118 हो गयी है जबकि 12 हज़ार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

ग़ौरतलब है कि 14 मई को इस्राईली सैनिकों ने ग़ज्ज़ा की सीमा पर सीधे फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग करके 62 से अधिक प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया था।  

इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में क़रीब 3000 प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है और ग़ज्ज़ा की घेराबंदी की वजह से उनका उचित उपचार भी नहीं हो पा रहा है। (AK)