ज़ायोनियों के अपराध, युद्ध अपराध हैंः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63378-ज़ायोनियों_के_अपराध_युद्ध_अपराध_हैंः_हमास
हमास ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के अत्याचार, खुला युद्ध अपराध है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०१८ १३:४५ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों के अपराध, युद्ध अपराध हैंः हमास

हमास ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के अत्याचार, खुला युद्ध अपराध है।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि जिस प्रकार से ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार के संबन्ध में तथ्यपरक समिति के गठन का विरोध किया है उससे पता चलता है कि यह अवैध शासन, युद्धोन्मादी है।  ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर घटने वाली हिंसक घटनाओं की जांच के लिए तथ्य परक समिति के गठन का कड़ा विरोध किया है।  हमास के प्रवक्ता अब्दुल्लतीफ़ अलक़ानू ने कहा है कि ज़ायोनियों के हाथों फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार, खुला हुआ युद्ध अपराध है।

ज्ञात रहे कि 30 मार्च से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनियों के जारी अपराधों के कारण अबतक 100 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।