मक्का , काबे में फिर दुर्घटना, फिर गिरी क्रेन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63446-मक्का_काबे_में_फिर_दुर्घटना_फिर_गिरी_क्रेन
सऊदी अरब में पवित्र नगर मक्का में काबे के भीतर सुरक्षा में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१८ १३:५४ Asia/Kolkata
  • मक्का , काबे में फिर दुर्घटना, फिर गिरी क्रेन

सऊदी अरब में पवित्र नगर मक्का में काबे के भीतर सुरक्षा में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है।

     ताज़ा मामले में मुसलमानों के लिए अत्याधिक पवित्र स्थल, मस्जिदुल हराम में क्रेन का एक हिस्सा टूट कर गिर गया।

     सऊदी अरब के सूत्रों ने बताया है कि सौभाग्य से ट्रेन का टुकड़ा जिस क्षेत्र में गिरा वहां काम हो रहा था और नमाज़ पढ़ने और दर्शन करने वाले वहां मौजूद नहीं थे इस लिए कोई हताहत नहीं हुआ।

     सऊदी सूत्रों ने बताया है कि दुर्घटना में एक ड्राइवर को हल्की चोट आयी है।

2015 में एक क्रेन गिरने की दुर्घटना में सौ से अधिक हाजी मारे गये थे

     याद रहे सितम्बर 2015 में इसी जगह एक क्रेन गिरने की दुर्घटना में सौ से अधिक हाजी मारे गये थे और अन्य दो सौ अड़तीस घायल हो गये थे। (Q.A.)