दाइश के आत्मघाती हमले में सीरिया के 26 जवानों की मौत
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश आत्मघाती कार बम धमाके में सीरियाई सेना के 26 जवानों की मौत हो गई है।
अलआलम टीवी नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार देर रात सीरिया के तदमूर इलाक़े में सीरियाई सेना की सैन्य छावनी पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने आत्मघाती कार बम से हमला करके 26 सीरियाई सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया।
सीरिया में लगातार सेना द्वारा हार का सामना कर रहे दाइश ने सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आत्माघाती आतंकी हमलों की योजना बनाई है।
उल्लेखनीय है कि सीरिया की सेना ने 19 नवंबर 2017 में ईरान के सैन्य सलाहकारों, स्वयंसेवी बलों और रूस की मदद से दाइश के स्ट्रेटेजिक ठिकाने बूकमाल शहर के कंट्रोल को अपने हाथों में ले लिया था, जिसके बाद दाइश के आतंकवादी दैरुज़्ज़ूर और हम्स के आसपास के क्षेत्रों में छुपने के लिए मजबूर हो गए थे। (RZ)