ज़ायोनी शासन वापसी मार्च को समाप्त करना चाहता हैः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63572-ज़ायोनी_शासन_वापसी_मार्च_को_समाप्त_करना_चाहता_हैः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हालिया हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कहा कि यह हमले, फ़िलिस्तीनियों के वापसी के हक़ मार्च को समाप्त करने के लिए अंजाम दिए गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१८ १९:२९ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन वापसी मार्च को समाप्त करना चाहता हैः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हालिया हमलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कहा कि यह हमले, फ़िलिस्तीनियों के वापसी के हक़ मार्च को समाप्त करने के लिए अंजाम दिए गये हैं।

ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने बुधवार को ग़ज़्ज़ा पट्टी की दो बंदरगाहों पर हमला किया था।

फ़िलिस्तीन की सफ़ा न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के प्रवक्ता अब्दुल्लतीफ़ क़ानूअ ने बल दिया है कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र पर ज़ायोनी शासन के हमले, अपने समस्त संसाधनों से लाभ उठाते हुए वापसी मार्च के जारी रहने का कारण बनेगा।

हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि ज़ायोनी शासन इस कार्यवाही द्वारा फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के इरादों को कमज़ोर नहीं कर सकते।

हज़ारों की संख्या में फ़िलिस्तीनी 30 मार्च से धरती दिवस के अवसर पर वापसी के हक़ मार्च में शामिल होकर यथावत प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि 14 मई को इस्राईली सैनिकों ने ग़ज्ज़ा की सीमा पर सीधे फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग करके 62 से अधिक प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतार दिया था।  

इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में क़रीब 3000 प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है और ग़ज्ज़ा की घेराबंदी की वजह से उनका उचित उपचार भी नहीं हो पा रहा है। (AK)