सीरियाई सेना के ठिकानों पर अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63586-सीरियाई_सेना_के_ठिकानों_पर_अमरीकी_युद्धक_विमानों_की_बमबारी
सीरिया के दैर अल-ज़ॉर प्रांत में अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सीरियाई सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
May २४, २०१८ ०८:३६ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना के ठिकानों पर अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी

सीरिया के दैर अल-ज़ॉर प्रांत में अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सीरियाई सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।

गुरुवार की सुबह सीरियाई सेना के एक सूत्र ने सरकारी न्यूज़ एजेंसी सना को बताया, अलबू कमाल और हेमीमेह के बीच अमरीकी युद्धक विमानों ने हमारे सैन्य अड्डों को निशाना बनाया।

सीरियाई सेना के सूत्र का कहना था कि अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है, सिर्फ़ कुछ माली नुक़सान हुआ है।

दमिश्क़ सरकार की सहमति के बिना तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से लड़ने के बहाने अमरीका के नेतृत्व में गठित होने वाला तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन, सितम्बर 2014 से हवाई हमले कर रहा है। msm