सऊदी अरब ने जर्मनी को दी धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63714-सऊदी_अरब_ने_जर्मनी_को_दी_धमकी
जेसीपीओए को बचाने और ईरान के पक्ष का समर्थन करने पर सऊदी अरब ने जर्मनी को धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २६, २०१८ ११:१३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने जर्मनी को दी धमकी

जेसीपीओए को बचाने और ईरान के पक्ष का समर्थन करने पर सऊदी अरब ने जर्मनी को धमकी दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने जर्मनी द्वारा ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु समझौते का समर्थन किए जाने पर क्रोधित हो उठा है और उसने जर्मनी को धमकी भी दी है कि अगर उसने ईरान का समर्थन किया तो वह जर्मनी से अपने आर्थिक संबंधों को समाप्त कर देगा।

सप्ताहिक समाचार मैगज़ीन स्पीगल की रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी अरब ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु समझौते के पक्ष में जर्मनी के भरपूर समर्थन पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए जर्मनी के साथ अपने आर्थिक संबंधों को ख़त्म करने तक की धमकी दे डाली है। सऊदी अरब ने जर्मनी की प्रमुख कंपनियों जिनमें “सीमेंस” और “बाएर” भी शामिल हैं, को बहिष्कार की भी धमकी दी है।

उल्लेखनीय है कि ईरान के परमाणु समझौते से अमेरिका के निकलने के बाद, यूरोपीय देश, विशेष रूप से जर्मनी, इस समझौते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और वियना में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, रूस और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु समझौते के प्रति अपने मज़बूत दृष्टिकोण को दोहराते हुए एक साझा बयान में कहा है कि परमाणु समझौता को बचाने पर ज़ोर देने के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा पर भी बल दिया है। (RZ)