ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनियों के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63782-ग़ज़्ज़ा_पट्टी_में_ज़ायोनियों_के_हमले_में_दो_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ज़ायोनी सेना की गोलाबारी के चलते ग़ज़्ज़ा पट्टी में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१८ ०९:११ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनियों के हमले में दो फ़िलिस्तीनी शहीद

ज़ायोनी सेना की गोलाबारी के चलते ग़ज़्ज़ा पट्टी में दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।

ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण में ख़ान यूनुस क्षेत्र पर तोपख़ाने से गोलाबारी की जिसके परिणाम स्वरूप दो फ़िलिस्तीनी शहीद और कई अन्य घायल हो गए। फ़िलिस्तीन के सूचना केंद्र ने बताया है कि ज़ायोनी सेना के तोपख़ाने ने रफ़ह और ख़ान यूनुस में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के ठिकानों पर गोलाबारी की। फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बताया है कि ज़ायोनी सेना ने रविवार की सुबह पूर्वी ख़ान यूनुस पर तोपख़ाने से गोलाबारी की जिसके परिणाम स्वरूप दो फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।

 

ज्ञात रहे  कि इस्राईल ने वर्ष 2006 से ग़ज़्ज़ा पट्टी का जल, थल और वायु मार्ग से घेराव कर रखा है जिसके कारण इस क्षेत्र की जनता को अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताना पड़ रहा है। (HN)