मुसलमानों के दुश्मन अमरीका और इस्राईल ही हैंः जेहादे इस्लामी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63820-मुसलमानों_के_दुश्मन_अमरीका_और_इस्राईल_ही_हैंः_जेहादे_इस्लामी
ईरान में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रतिनिधि ने कहा है कि मुसलमानों के दुश्मन अमरीका और इस्राईल ही हैं और यह दुश्मन मध्यपूर्व के क्षेत्र में अपने षड्यंत्रों को यथावत जारी रखे हुए है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१८ १३:५२ Asia/Kolkata
  • मुसलमानों के दुश्मन अमरीका और इस्राईल ही हैंः जेहादे इस्लामी

ईरान में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के प्रतिनिधि ने कहा है कि मुसलमानों के दुश्मन अमरीका और इस्राईल ही हैं और यह दुश्मन मध्यपूर्व के क्षेत्र में अपने षड्यंत्रों को यथावत जारी रखे हुए है।

जेहादे इस्लामी के प्रतिनिधि नासिर अबू शरीफ़ ने ईरान प्रेस से बात करते हुए कहा कि युद्ध वही युद्ध है और दुश्मन भी वही दुश्मन है और जैसा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि इस्लामी सजाम और मध्यपूर्व क्षेत्र के दुश्मन वही अमरीका और इस्राईल ही हैं।

जेहादे इस्लामी के प्रतिनिधि ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों या कुछ सौ वर्षों से क्षेत्र में जो युद्ध शुरु हुए हैं उसका कारण मध्यपूर्व क्षेत्र में ज़ायोनी शासन का अस्तित्व और इस क्षेत्र क लिए पश्चिमी देशों के षड्यंत्र हैं। 

श्री नासिर अबू शरीफ़ ने कहा कि मेरा मानना है कि युद्ध वही अतीत का ही युद्ध है और आज पहले से अधिक पश्चिमी षड्यंत्रों पर सचेत रहने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि पश्चिमी देश मुस्लिम देशों को विभाजित करने, राष्ट्रों को पश्चिमी संस्कृति में ढालने, इस्लामी समाज की संपत्तियों और स्रोतों को लूटने तथा मुसलमानों की शक्ति और एकता के आधारों को तोड़ने के प्रयास में हैं। (AK)