सऊदी युवराज आले सऊद के शाही दरबार से भी ग़ायब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63894-सऊदी_युवराज_आले_सऊद_के_शाही_दरबार_से_भी_ग़ायब
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के ख़ज़ामी क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के बाद युवराज मोहम्मद बिन सलमान आले सऊद के शाही दरबार से पहली बार अनुपस्थित रहे। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१८ १५:०७ Asia/Kolkata
  • सऊदी युवराज आले सऊद के शाही दरबार से भी ग़ायब

सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के ख़ज़ामी क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के बाद युवराज मोहम्मद बिन सलमान आले सऊद के शाही दरबार से पहली बार अनुपस्थित रहे। 

दैनिक समाचार पत्र अलअहद अलजदीद ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा है कि मोहम्मद बिन सलमान ने शाही महल में हुई फ़ायरिंग की घटना से कुछ दिन पहले फ़ूज़ान क्षेत्र का दौरा किया था लेकिन उस दौरे की ख़बर, रियाज़ में हुई फ़ायरिंग की घटना के कुछ दिनों के बाद प्रकाशित की गई थी।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद बिन सलमान 21 अप्रैल को राजधानी रियाज़ के ख़ज़ामी क्षेत्र में स्थित सऊदी शाही महल के निकट हुई गोलीबारी की घटना के बाद से न तो मीडिया के सामने आए और न ही लोगों के बीच नज़र आए और न ही उनके बारे में किसी को कोई जानकारी है। यहां तक कि अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के सऊदी अरब के दौरे के समय भी मोहम्मद बिन सलमान मीडिया के सामने नहीं आए

सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान की एक महीने से अधिक अनुपस्थिति के बाद पिछले शनिवार को आले सऊद के पूर्व युवराज मोहम्मद बिन नाएफ़ मोहम्मद बिन सलमान के घायल होने की ख़बर को सही बताते हुए उसकी पुष्टि की थी। मोहम्मद बिन नाएफ़ ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा है कि "बिन सलमान की सामने आने वाली तस्वीरें पुरानी हैं और उनके बारे में कोई ख़बर मीडिया में नहीं आ रही है। मोहम्मद बिन सलमान का जौहरा स्टेडियम में हाज़िर होने कार्यक्रम था लेकिन वह वहां भी नहीं आए।" (RZ)