पश्चिमी सीरिया पर इस्राईल का हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63906-पश्चिमी_सीरिया_पर_इस्राईल_का_हवाई_हमला
ज़ायोनी शासन ने एक बार फिर भड़काऊ कार्यवाही करते हुए सीरिया के पश्चिम में स्थित होम्स प्रांत के कुछ इलाक़ों पर हवाई हमले किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१८ ०३:५८ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी सीरिया पर इस्राईल का हवाई हमला

ज़ायोनी शासन ने एक बार फिर भड़काऊ कार्यवाही करते हुए सीरिया के पश्चिम में स्थित होम्स प्रांत के कुछ इलाक़ों पर हवाई हमले किए हैं।

मंगलवार की सुबह किए गए इन हमलों में ज़ायोनी शासन के बमवर्षक विमानों ने होम्स प्रांत में अलक़ुैसर क्षेत्र के निकट स्थित सीरियाई सेना के कुछ ठिकानों को लक्ष्य बनाया। अभी तक इस हमले से होने वाले संभावित जानी और माली नुक़सान के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

 

हालिया महीनों में सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में तकफ़ीरी आतंकी गुटों की पराजय के बाद इस देश में सीरियाई सेना के ठिकानों पर ज़ायोनी शासन के हवाई हमलों और गोलाबारी में वृद्धि हो गई है। सीरियाई सेना ने भी ज़ायोनी शासन के अतिक्रमणों का जवाब देते हुए अतिग्रहित गोलान में इस्राईली सेना के ठिकानों पर मीज़ाइल हमले किए थे। (HN)