ज़ायोनियों से संघर्ष जारी रहेगाः जेहादे इस्लामी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63934-ज़ायोनियों_से_संघर्ष_जारी_रहेगाः_जेहादे_इस्लामी
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन ने कहा कि ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में मंगलवार को प्रतिरोध के हमलों का अर्थ यह संदेश देना है कि प्रतिरोध हर समय तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१८ १२:१५ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों से संघर्ष जारी रहेगाः जेहादे इस्लामी

फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन ने कहा कि ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में मंगलवार को प्रतिरोध के हमलों का अर्थ यह संदेश देना है कि प्रतिरोध हर समय तैयार है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार जेहादे इस्लामी आंदोलन के मीडिया प्रभारी दाऊद शेहाब ने मंगलवार को अपने फ़ेसबुक पर लिखा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का ख़ून मूल्यहीन नहीं है कि आतंकवादी जब चाहें उसको बहा दें।

उनका कहना था कि ज़ायोनी शासन को फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार का जवाब दिया जाएगा। दाऊद शेहाब ने बल दिया कि प्रतिरोधकर्ताओं ने ग़़ज्ज़ा के परिवेष्टन और क्षेत्र में मौजूद अन्य समस्याओं के बावजूद फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की प्रतिष्ठा की रक्षा की है।

ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की ओर कम से कम 22 मीज़ाइल फ़ायर किए जो वर्ष 2014 में 50 दिवसीय युद्ध के बाद से अब तक की अभूतपूर्व कार्यवाही है।

इससे पहले ज़ायोनी शासन ने मंगलवार की सुबह फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के ठिकानों पर हमला किया था जिसमें 1 फ़िलिस्तीनी शहीद हुआ था। (AK)