मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों का फिर हमला!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64046-मस्जिदुल_अक़्सा_पर_ज़ायोनियों_का_फिर_हमला!
यहूदी बस्तियों के निवासियों ने बुधवार को एक बार फिर मस्जिदुल अक़्सा पर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३१, २०१८ ०७:५३ Asia/Kolkata
  • मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों का फिर हमला!

यहूदी बस्तियों के निवासियों ने बुधवार को एक बार फिर मस्जिदुल अक़्सा पर हमला किया।

फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार यहूदी बस्ती के ज़ायोनी निवासी इस्राईली सैनिकों की मदद से " बाबुलमुग़ादेरा" नामक दरवाज़े से मस्जिद अक्सा में घुस गये और इस्राईली सैनिक, उनकी सुरक्षा के लिए मस्जिद के विभिन्न हिस्सों में तैनात हो गये। 

मस्जिदुल अक़सा, मुसलमानों का अत्याधिक पवित्र स्थल है और इसे बैतुल मुक़द्दस नगर का प्रतीक समझा जाता है इस लिए ज़ायोनी, उसके यहूदीकरण का प्रयास करते रहते हैं। 

इसी मध्य तूलकर्म में फिलिस्तीनियों पर इस्राईली सैनिकों के हमले के बाद झड़पों का समाचार है। 

इन झड़पों में इस्राईली सैनिक कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गये। (Q.A.)