गहरे घावों के चलते एक अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64268-गहरे_घावों_के_चलते_एक_अन्य_फ़िलिस्तीनी_शहीद
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाले एक अन्य फ़िलिस्तीनी की शहादत की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१८ १४:०१ Asia/Kolkata
  • गहरे घावों के चलते एक अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में घायल होने वाले एक अन्य फ़िलिस्तीनी की शहादत की सूचना दी है।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अलक़ुदरा ने रविवार को ग़ज़्ज़ा पट्टी में बताया कि अमरीकी दूतावास तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के विरोध में हुए प्रदर्शन में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग से घायल होने वाला एक फ़िलिस्तीनी युवा गंभीर रूप से घायल हो गया था और रविवार को वह शहीद हो गया। ज्ञात रहे कि 14 मई को नकबा दिवस के अवसर पर हुए इस प्रदर्शन में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में कम से कम 60 फ़िलिस्तीनी शहीद और 2700 से अधिक घायल हो गए थे।

 

इस बीच ज़ायोनी काॅलोनियों में रहने वाले दसियों लोगों ने रविवार को ज़ायोनी सैनिकों की मदद से मस्जिदुल अक़सा में घुस कर इस पवित्र स्थल का अनादर किया। ये ज़ायोनी मई के महीने में 128 बार अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस और पश्चिमी तट के इस्लामी पवित्र स्थलों पर हमले और उनका अनादर कर चुके हैं। (HN)