सीरिया, अमरीकी बमबारी में 10 आम नागरिक हताहत
सीरिया के हसका प्रांत के आवासीय क्षेत्र पर अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी में दस आम नागरिक हताहत हो गये।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि अमरीका के युद्धक विमानों ने मंगलवार की सुबह सीरिया के पूर्वोत्तरी प्रांत हसका के जज़ाअ नामक गांव पर बमबारी करके कम से दस आम नागरिकों को हताहत कर दिया। समाचारों में बताया गया है कि हताहत होने वाले सभी बच्चे और महिलाएं हैं।
अमरीका और उसके घटकों के युद्धक विमानों ने पिछले तीन दिन के दौरान सीरिया के हसका प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी करके विभिन्न नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।
सीरिया में मानवाधिकार संस्था ने घोषणा की है कि 2014 से अब तक अमरीकी युद्धक विमानों के हमलों में हसका, हलब, इदलिब, और दैरिज़्ज़ूर में 3000 से अधिक सीरियाई नागरिक मारे जा चुके हैं जिनमें 800 बच्चे शामिल हैं। (AK)