इराक़ में बम विस्फोटों में सौ से अधिक हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64432-इराक़_में_बम_विस्फोटों_में_सौ_से_अधिक_हताहत_और_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के सद्र सिटी इलाक़े में हुए धमाकों में हताहत और घायल होने वाली की संख्या सौ से अधिक हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०७, २०१८ ०५:४८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में बम विस्फोटों में सौ से अधिक हताहत और घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद के सद्र सिटी इलाक़े में हुए धमाकों में हताहत और घायल होने वाली की संख्या सौ से अधिक हो गई है।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की रात सद्र सिटी में दो धमाके हुए जिनके परिणाम स्वरूप कम से कम 18 लोग हताहत और 90 घायल हो गए। इराक़ के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके बताया है कि गोला-बारूद के एक गोदाम में दो धमाके हुए हैं और इराक़ी सुरक्षा बलों ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

 

बग़दाद के एक पुलिस सूत्र ने भी बताया है कि यह गोला-बारूद एक मस्जिद की एक इमारत में रखा हुआ था और धमाके उस समय हुए जब गोला-बारूद मस्जिद से निकाल कर क़रीब ही खड़ी एक गाड़ी में रखा जा रहा था। इससे पहले बताया गया था कि सद्र सिटी में कार बम के दो धमाके एक साथ हुए हैं। (HN)