बैतुल मुक़द्दस ही होगी फ़िलिस्तीन की राजधानीः रेयाज़ मंसूर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64544-बैतुल_मुक़द्दस_ही_होगी_फ़िलिस्तीन_की_राजधानीः_रेयाज़_मंसूर
संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीन के स्थाई प्रतिनिधि ने बैतुल मुक़द्दस को स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी सरकार की राजधानी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१८ ०८:४० Asia/Kolkata
  • बैतुल मुक़द्दस ही होगी फ़िलिस्तीन की राजधानीः रेयाज़ मंसूर

संयुक्त राष्ट्र संघ में फ़िलिस्तीन के स्थाई प्रतिनिधि ने बैतुल मुक़द्दस को स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी सरकार की राजधानी बताया है।

रेयाज़ मंसूर ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भेंट के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र, ज़ायोनी शासन के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए संघर्ष जारी रखेगा।  उन्होंने कहा कि यह संघर्ष, उस समय तक नहीं रुकेगा जबतक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश की राजधानी बैतुल मुक़द्दस न बन जाए।

रेयाज़ मंसूर ने कहा कि मानवाधिकारों के बहुत से संगठन इस बात को स्वीकार करते हैं कि फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार करके ज़ायोनी शासन, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

ज्ञात रहे कि कल विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा में रैली निकाल रहे फ़िलिस्तीनियों पर गोलीबारी कर दी जिसके परिणाम स्वरूप चार फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए।