इराक़ में राष्ट्रव्यापी निरस्त्रीकरण अभियान की मुक़तदा सद्र की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64640-इराक़_में_राष्ट्रव्यापी_निरस्त्रीकरण_अभियान_की_मुक़तदा_सद्र_की_अपील
इराक़ के वरिष्ठ नेता एवं धर्मगुरु मुक़तदा सद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर निरस्त्रीकरण अभियान शुरू करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१८ १२:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में राष्ट्रव्यापी निरस्त्रीकरण अभियान की मुक़तदा सद्र की अपील

इराक़ के वरिष्ठ नेता एवं धर्मगुरु मुक़तदा सद्र ने राष्ट्रीय स्तर पर निरस्त्रीकरण अभियान शुरू करने की मांग की है।

मई में आयोजित हुए संसदीय चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतने वाले सद्र धड़े के प्रमुख ने बग़दाद के सद्र सिटी में हथियारों के एक भंडार में हुए धमाके के दो दिन बाद ही यह मांग की है कि देश में निरस्त्रीकरण अभियान चलाया जाए और इसकी शुरूआत सद्र सिटी से ही की जाए।

मुक़तदा सद्र का कहना है कि रमज़ान के बाद उनके प्रभाव वाले इलाक़े सद्र सिटी से निरस्तीकरण की शुरूआत होगी और सबसे पहले इस इलाक़े को हथियारों से पाक इलाक़ा घोषित किया जाएगा।

सद्र ने इराक़ के समस्त सशस्त्र गुटों से कहा है कि वह अपने हथियार सरकार के हवाले कर दें।

उन्होंने कहा, हर किसी को इस आदेश का पालन करना होगा और किसी को भी इसके उल्लंघन की अनुमति नहीं होगी। हर किसी को बिना किसी विवाद के अपने हथियार सरकार को सौंप देने चाहिए, क्योंकि इराक़ी लोगों का ख़ून हर किसी चीज़ की तुलना में अधिक मूल्यवान है।

इराक़ी प्रधान मंत्री द्वारा मई में आयोजित हुए संसदीय चुनावों के मतों की दोबारा गितनी के आदेश का भी सद्र धड़े ने विरोध किया है।

बुधवार को बग़दाद के सद्र सिटी इलाक़े में हथियारों के भंडार में हुए धमाके में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए थे।

एक स्कूल और इमामबाड़े के निकट हुआ यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि ज़मीन में 25 मीटर गहरा और चौड़ा गढ़ा हो गया था।

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने गुरुवार को इस धमाके की तुरंत जांच का आदेश दिया था और इसके ज़िम्मेदारों को क़ानून के कटहरे में खड़ा करने की बात कही थी।

राष्ट्रव्यापी निरस्त्रीकरण अभियान की मुक़तदा सद्र की अपील का इराक़ के गृह मंत्रालय ने भी स्वागत किया है और इसकी प्रशंसा की है। msm