इराक़ - सीरिया सीमा खुलने की उम्मीद बढ़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64856-इराक़_सीरिया_सीमा_खुलने_की_उम्मीद_बढ़ी
सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने अपने इराक़ी समकक्ष के नाम संदेश में उनसे अपील की है कि द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने और आपसी लेनदेन को बढ़ाने के लिए अंबार प्रांत और अलबू कमाल शहर के बीच के सीमावर्ती पास को खोल दिया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १३, २०१८ १५:२७ Asia/Kolkata
  • इराक़ - सीरिया सीमा खुलने की उम्मीद बढ़ी

सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने अपने इराक़ी समकक्ष के नाम संदेश में उनसे अपील की है कि द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने और आपसी लेनदेन को बढ़ाने के लिए अंबार प्रांत और अलबू कमाल शहर के बीच के सीमावर्ती पास को खोल दिया जाए।

अलएहरा न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने पिछले दिन इराक़ में सीरिया के राजदूत से मुलाक़ात की थी और इस मुलाक़ात में सीरिया के राजदूत ने दोनों देशों के बीच सीमा पट्टी खोलने पर आधारित सीरिया के विदेशमंत्री का संदेश दिया था।

इस बयान के आधार पर इराक़ी विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने इस मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच सहयोग में मजब़ूती और दोनों देशों के दृष्टिकोण में समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि अरब देशों के संकट को हल करने के लिए राजनैतिक उपाय बहुत आवश्यक है।

इस मुलाक़ात में इराक़ में तैनात सीरिया के राजदूत ने इराक़ द्वारा सीरिया संकट के समाधान के लिए राजनैतिक उपाय के समर्थन का स्वागत किया और बग़दाद के साथ संबंधों में विस्तार के लिए दमिश्क़ की रुचि की सूचना दी। (AK)