ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन समाप्त करने के लिए प्रदर्शन जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65060-ग़ज़्ज़ा_के_परिवेष्टन_समाप्त_करने_के_लिए_प्रदर्शन_जारी
हज़ारों फ़िलिस्तीनी पिछले एक सप्ताह से रामल्लाह में प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही का क्रम बंद करे और ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन तुरंत समाप्त किया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१८ १४:२५ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन समाप्त करने के लिए प्रदर्शन जारी

हज़ारों फ़िलिस्तीनी पिछले एक सप्ताह से रामल्लाह में प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन ग़ज़्ज़ा के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही का क्रम बंद करे और ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन तुरंत समाप्त किया जाए।

यह प्रदर्शन ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन समाप्त करने के लिए चलाए जाने वाले कम्पेन की अपील पर किए जान रहे हैं। कम्पेन में जारी बयान में कहा  गया है कि कोई भी कार्यवाही फ़िलिस्तीनी जनता की सत्य की आवाज़ को चुप नहीं कर सकती।

इस बयान में कहा गया है कि अपने प्रदर्शनों और विरोधों का क्रम जारी रखेंगे। इस बयान में कहा गया है कि फ़िलिस्तीनी प्रशासन के गुप्तकर्मियों के क्रैक डाऊन के बावजूद फ़िलिस्तीनी जनता अपने प्रदर्शनों का क्रम जारी रखेंगे।

कम्पेन के समर्थकों का कहना है कि रामअल्लाह में फ़िलिस्तीनी प्रशासन के गुप्तचर अधिकारी प्रदर्शनकारियों के दमन में बराबर के भागीदार हैं जिससे पता चलता है कि उनकी कम्पेन और मांगों को जनता में लोकप्रियता हासिल होती जा रही है।

दूसरी ओर क्षेत्रीय मीडिया नापाक अमरीकी योजना सेन्चुरी डील की आधिकारिक घोषणा से पहले फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईली हमलों में तेज़ी का पता चलता है। फ़िलिस्तीनी मुद्दे को इस्राईल के हक़ में समाप्त करने की यह षड्यंत्रकारी योजना, मध्यपूर्व के लिए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कट्टरपंथी टीम ने तैया किया है। (AK)