सीरिया, आपस में भिड़े आतंकी, 100 से अधिक ढेर
सीरिया के पश्चिमोत्तरी और उत्तरी क्षेत्रों में पिछले दो महीनों से आतंकियों के बीच जारी झड़पों में 100 से अधिक आतंकी मारे गये।
अलअहद न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के हलब, इदलिब और हमा प्रांत में पिछले 52 दिनों से आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम, फ़ैलक़ुश्शाम, जिबहे तहरीरे सूरिया और जैशुल इज़्ज़ा के आतंकी आपस में भिड़े हुए हैं।
मारे गये आतंकियों के बीच कई विदेशी आतंकी भी शामिल हैं।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की हमीमीम छावनी में स्थित रूस के सुलह केन्द्र ने कहा है कि सीरिया के दक्षिण में स्थित रकबान कैंप, आतंकियों की शरणस्थली में बदल चुका है।
रकबान कैंप, सीरिया से लगी जार्डन की सीमा पर स्थित है और यहां पर आतंकियों को सशस्त्र करके देश के केन्द्रीय क्षेत्रों में भेजा जाता है।
रकबान कैंप हुम्स शहर से 300 किलोमीटर की दूरी पर अमरीकी सैन्य छावनी के साथ स्थित है। (AK)