अमरीका और इस्राईल के मुक़ाबले में डटे रहेंगेः दोग़ू प्रिंचक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65140-अमरीका_और_इस्राईल_के_मुक़ाबले_में_डटे_रहेंगेः_दोग़ू_प्रिंचक
तुर्की के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ने अमरीका और इस्राईल के षडयंत्रों के मुक़ाबले में तुर्की जनता के प्रतिरोध पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१८ १४:४४ Asia/Kolkata
  • अमरीका और इस्राईल के मुक़ाबले में डटे रहेंगेः दोग़ू प्रिंचक

तुर्की के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी ने अमरीका और इस्राईल के षडयंत्रों के मुक़ाबले में तुर्की जनता के प्रतिरोध पर बल दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की वतन पार्टी के प्रमुख तथा इस देश के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्र्पति पद के प्रत्याशी ने कहा कि धमकी, दबाव और भूमि से संबन्धित विवादों के माध्यम से अमरीका, तुर्की की अर्थव्यवस्था को ख़तरे में डाल रहा है।  दोग़ू प्रिंचक ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि जब तुर्की की सरकार और जनता दोनो, वाशिग्टन की इस शैतानी योजना का मुक़ाबला करने के लिए एकजुट हो जाएं।

उन्होंने कहा कि 24 जून के राष्ट्रपति चुनाव में यदि वे जीत जाते हैं तो ईरान तथा सीरिया सहित अपने पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक एवं सुरक्षा के मामले में विस्तृत सहकारिता करेंगे।  उनका यह भी कहना था कि तुर्की की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए वे चीन और रूस के साथ भी सहयोग करेंगे।

ज्ञात रहे कि तुर्की में 24 जून 2018 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहा है।