इराक़ी स्वयं सेवी बलों ने अमरीका को धमकी दी
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने इराक़-सीरिया सीमा पर स्वयं सेवी बलों के ठिकानों पर अमरीकी युद्धक विमानों के हमले के बाद वाशिंग्टन को इस घटना के परिणाम की ओर से सचेत किया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्शदुश्शाबी ने सीरिया से मिलने वाली सीमा के अलबूकमाल क्षेत्र में स्वयं सेवी बलों के ठिकाने पर अमरीकी सेना के रविवार के रात हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इराक़ की अखंडता हमारी डेड लाइन है।
स्वयं सेवी बलों ने अपने बयान में कहा कि स्वयं सेवी बल, देश की सशस्त्र सेना के साथ मिलकर देश की रक्षा के मार्ग में किसी भी इस बात की अनुमति नहीं देगी कि प्रतिरोध के जियालों और देश के रक्षकों का ख़ून बहाए और इराक़ की इज़्ज़त को पैरों तले रौंदे।
हशदुश्शाबी के बयान में आया है कि रविवार की रात अमरीकी युद्धक विमानों ने देश की सीमा की रक्षा कर रहे स्वयं सेवी बलों के ठिकानों पर दो गाइडेड मीज़ाइल से हमला किया जिसमें 22 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हो गये थे।
स्वयं सेवी बल ने कहा कि अमरीकी हमले को इराक़-सीरिया सीमा पट्टी के बूकमाल क्षेत्र को तकफ़ीरी आतंकवादियों से स्वतंत्र कराने की प्रतिशोधक कार्यवाही है और अमरीकी हमले इस क्षेत्र पर दाइश के पुनः नियंत्रण के लिए भूमि प्रशस्त करने के लिए अंजाम पाए हैं।
स्वयं सेवी बलों ने इस घटना की जांच कराने के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की है। (AK)