अलएबादी और मुक़तदा सद्र ने बनाया गठबंधन
Jun २४, २०१८ ०५:१७ Asia/Kolkata
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र ने नए गठबंधन का एलान किया है।
इर्ना के अनुसार हैदर अलाबादी ने शनिवार को पवित्र नगर नज़फ़ की यात्रा की थी जहां पर उन्होंने मुक़तदा सद्र से भेंट की। दोनो नेताओं की भेंट के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में इस गठबंधन की घोषणा की गई।
संवाददाताओं से बात करते हुए इराक़ के प्रधानंत्री ने कहा कि आपसी मतभेदों से दाइश मज़बूत होगा। ज्ञात रहे कि इराक़ में 12 मई को संसदीय चुनाव हुए थे जिनमें मुक़तदा सद्र के नेतृत्व वाले दल को 54 और हैदर अलएबादी के दल को 43 सीटें मिली थीं।
टैग्स