अलएबादी और मुक़तदा सद्र ने बनाया गठबंधन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65472-अलएबादी_और_मुक़तदा_सद्र_ने_बनाया_गठबंधन
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र ने नए गठबंधन का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१८ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • अलएबादी और मुक़तदा सद्र ने बनाया गठबंधन

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र ने नए गठबंधन का एलान किया है।

इर्ना के अनुसार हैदर अलाबादी ने शनिवार को पवित्र नगर नज़फ़ की यात्रा की थी जहां पर उन्होंने मुक़तदा सद्र से भेंट की।  दोनो नेताओं की भेंट के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में इस गठबंधन की घोषणा की गई।

संवाददाताओं से बात करते हुए इराक़ के प्रधानंत्री ने कहा कि आपसी मतभेदों से दाइश मज़बूत होगा।  ज्ञात रहे कि इराक़ में 12 मई को संसदीय चुनाव हुए थे जिनमें मुक़तदा सद्र के नेतृत्व वाले दल को 54 और हैदर अलएबादी के दल को 43 सीटें मिली थीं।