सीमा पर अमरीका की उपस्थिति स्वीकार्य नहींः इराक़ी सांसद
इराक़ के एक सांसद फ़ालेह अलखज़अली ने कहा है कि देश की सीमा पर अमरीका की उपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
फ़ालेह अलखज़अली ने रविवार को कहा कि सीरिया से मिलने वाली इराक़ पर अमरीका की उपस्थिति का मुख्य उद्देश्य यह है कि दाइश के आतंकवादियों के लिए इराक़ और सीरिया के बीच आने-जाने का मार्ग सुरक्षित रखना है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका समर्थित दाइश के बचे-खुचे आतंकवादी सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीमा के निकटवर्ती क्षेत्र में सक्रिय हैं। अमरीकी अब तक हर उस प्रयास को रोकते रहे हैं जिससे दाइश का पूर्ण रूप से विनाश हो सके। यह प्रयास चाहे सीरिया की सेना की ओर से हो या फिर इराक़ के स्वयंसेवी बलों की ओर से।
ज्ञात रहे कि सीरिया और इराक़ ने ईरान के सैन्य सलाहकारों की सहायता और रूस के समर्थन से इराक़ से दाइश का सफ़ाया कर दिया है।