डील आॅफ़ दि सेंचुयरी, वास्तविकता को प्रभावित नहीं कर सकतीः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65542-डील_आॅफ़_दि_सेंचुयरी_वास्तविकता_को_प्रभावित_नहीं_कर_सकतीः_हमास
हमास के एक नेता ने कहा है कि अमरीका की योजना "डील आॅफ़ दि सेंचुयरी" मैदानी वास्तविकताओं को बिल्कुल भी बदल नहीं सकती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१८ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • डील आॅफ़ दि सेंचुयरी, वास्तविकता को प्रभावित नहीं कर सकतीः हमास

हमास के एक नेता ने कहा है कि अमरीका की योजना "डील आॅफ़ दि सेंचुयरी" मैदानी वास्तविकताओं को बिल्कुल भी बदल नहीं सकती।

हमास के विदेशी मामलों के प्रभारी ओसामा हमदान ने रविवार को अमरीकी राष्ट्रपति की डील आॅफ़ दि सेंचुयरी योजना की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका के दो अधिकारियों की हालिया मध्यपूर्व की यात्रा का उद्देश्य, इस योजना को व्यवहारिक बनाना है।  हमदान ने फ़िलिस्तीन मामले को सदा के लिए समाप्त करने के उद्देश्य से अमरीका की ख़तरनाक नीतियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका चाहता है कि यथाशीघ्र डील आॅफ़ द सेंचुरी को लागू कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रतिरोध कभी भी फ़िलिस्तीनियो की स्वदेश वापसी और फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।  ओसामा हमदान के कथनानुसार अरब देशों का सहयोग अमरीका को उसकी नीतियां लागू करने के लिए प्रेरित करती हैं।