सऊदी युद्धक विमानों ने सना पर बमबारी की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65802-सऊदी_युद्धक_विमानों_ने_सना_पर_बमबारी_की
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०१, २०१८ ०८:५० Asia/Kolkata
  • सऊदी युद्धक विमानों ने सना पर बमबारी की

सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सना पर बमबारी की है। यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने घोषणा की है कि सऊदी अरब के अतिक्रमणकारी युद्धक विमानों ने सना के उत्तर में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तकनीकी केन्द्र को लक्ष्य बनाया। इस बमबारी से होने वाली क्षति के बारे में अभी कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है।

सऊदी अरब ने अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया था जो अब तक जारी है।

साथ ही सऊदी अरब ने निर्धन देश यमन का हवाई, ज़मीनी और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है जिससे यमनी जनता को विभिन्न समस्याओं का भारी सामना है और सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि यमनी जनता के साहसिक प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक अब तक अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सके हैं। MM