सीरिया की सेना की प्रगति, दरआ के कई क्षेत्रों पर नियंत्रण
सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र दरआ में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए "कहील" क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है और तफ़स क्षेत्र का घेराव तंग कर दिया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना के एक कमान्डर ने कहा कि कहील क्षेत्र पर सेना के नियंत्रण के बाद सेना के विशेषज्ञ दस्तों ने सड़कों और घरों में लगे बमों को निष्क्रिय करना शुरु कर दिया है।
इस अभियान के दौरान ही सीरिया की सेना के युद्धक विमानों और तोपख़ानों ने दरआ प्रांत के जीज़ा, सैदा, तय्यबा, उम्मुल मयाज़िन और नईमिया गांवों में आतंकियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की।
दरआ के गर्वनर ने प्रांत के शहरों और गांवों से आतंकियों के ख़देड़े जाने के बाद कहा कि दरआ के विभिन्न क्षेत्रों में 14 गाड़ियों से मानवीय सहायता और चिकित्सा सामग्री पहुंचायी गयी।
दूसरी ओर आतंकवादियों ने हलब और नील रोड पर मार्टर गोले फ़ायर किए जिसमें कई आम नागरिक घायल हुए। (AK)