ग़ज़्जा में एक अन्य फिलिस्तीनी शहीद!
Jul ०५, २०१८ ०९:०८ Asia/Kolkata
-
दमन के बावजूद वापसी के अधिकार की रैली जारी
गज़्ज़ा में इस्राईली सैनिकों की फायरिंग से एक अन्य फिलिस्तीनी की मौत हो गयी है।
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अलकुदरा ने कहा है कि यह चौदह वर्षीय किशोर 14 मई को पूर्वी गज़्जा में इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में घायल हो गया था जिसकी बुधवार की रात मौत हो गयी।
गज़्ज़ा पट्टी में हर हफ्ते " वापसी के अधिकार" के अंतर्गत रैली का आयोजन होता है।
यह रैलियां गत 30 मार्च से आरंभ हुई हैं जो अब तक जारी हैं। हालांकि इस्राईली सैनिकों ने हिंसा व गोलियों से इस शांतिपूर्ण रैली को रोकने का प्रयास किया किंतु 144 सेअधिक फिलिस्तीनियों के शहीद होने के बावजूद रैलियों का यह क्रम जारी है। (Q.A.)
टैग्स