सीरिया में कार बम धमाके में 18 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65992-सीरिया_में_कार_बम_धमाके_में_18_की_मौत
पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत में हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१८ ०४:४० Asia/Kolkata
  • सीरिया में कार बम धमाके में 18 की मौत

पूर्वी सीरिया के दैरुज़्ज़ूर प्रांत में हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।

प्रांत के अलबसीरा क्षेत्र में होने वाले इस कार बम धमाके में सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक फ़ोर्स का एक कमांडर भी मार गया है। धमाके में मारे जाने वाले अधिकतर लोग आम नागरिक हैं। अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

 

सीरियन कुर्द डेमोक्रेटिक फ़ोर्स ने, जिसे अमरीका का भरपूर समर्थन हासिल है, 17 अक्तूबर 2017 को रक़्क़ा नगर से आतंकी गुट दाइश को खदेड़े जाने के बाद पूरी तरह से इस शहर का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इस गुट ने अमरीका व उसके घटकों के समर्थन से सीरिया के उत्तर व पूर्वोत्तर में विस्तारवादी कार्यवाहियां तेज़ कर दी हैं। (HN)