फिलिस्तीनी प्रतिरोध, इस्राईल से चैन की नींद छीन लेगा!
फिलिस्तीनी संगठन हमास की सैन्य शाखा, क़स्साम ब्रिगेड ने कहा है कि फिलिस्तीनियों का संघर्ष एक भयानक सपने की तरह, ज़ायोनियों की आंखों से नीद उड़ा देगा।
शहीद इज़्जुदु्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने गज़्ज़ा में 50 दिवसीय युद्ध की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर बल दिया है कि क़स्साम ब्रिगेड, अगली किसी भी लड़ाई में अतीत से अधिक ताक़त के साथ उतरेगा और उसने पहले भी ह साबित किया है।
बयान में कहा गया है कि इज़्जुदु्दीन क़स्साम ब्रिगेड के जियालों ने सदैव ही इस्राईली सैनिकों के मुक़ाबले में अभूतपूर्ण साहस का प्रदर्शन किया है।
याद रहे सन 2014 में इस्राईली यु्द्धक विमानों ने रफह नगर के पूर्व में स्थित क़स्साम ब्रिगेड की एक सुरंग पर बमबारी करके 6 लोगों को शहीद कर दिया था जिसके बाद 50 दिवसीय गज़्ज़ा युद्ध आरंभ हो गया लेकिन फिलिस्तीनियों के प्रतिरोध से मजबूर होकर इस्राईल को युद्ध विराम कराना पड़ा। (Q.A.)