दक्षिण पश्चिमी यमन पर सऊदी युद्धक विमानों का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66042-दक्षिण_पश्चिमी_यमन_पर_सऊदी_युद्धक_विमानों_का_हमला
यमन के दक्षिण पश्चिमी भाग पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में कम से कम 10 आम लोग हताहत व घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१८ १३:४१ Asia/Kolkata
  • दक्षिण पश्चिमी यमन पर सऊदी युद्धक विमानों का हमला

यमन के दक्षिण पश्चिमी भाग पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के ताज़ा हमलों में कम से कम 10 आम लोग हताहत व घायल हुए।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि तइज़ प्रांत के एक फ़ार्म्ज़ पर होने वाले इस हमले में मारे जाने वाले बच्चे भी शामिल हैं।

पिछले सप्ताह भी सऊदी युद्धक विमानों ने सादा प्रांत में एक शादी के कार्यक्रम पर हमला किया था जिसमें 11 लोग हताहत और 11 अन्य घाय हुए थे। इस हमले में भी मारे जाने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।

यमन से एक अन्य समाचार यह है कि देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के एक निकटवर्ती सूत्र ने बताया है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के अधिकारी, राष्ट्रपति मंसूर हादी का बहुत अधिक अपमान करते हैं। इस सूत्र का कहना था कि संयुक्त अरब इमारात के दबाव के कारण ही मंसूर हादी ने अदन के दक्षिणी प्रांत अदन को छोड़ दिया और इस क्षेत्र से वह निकल गये।

सऊदी अरब ने अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन के खिलाफ युद्ध आरंभ किया था जो अब तक जारी है।

साथ ही सऊदी अरब ने निर्धन देश यमन का हवाई, ज़मीनी और समुद्री परिवेष्टन भी कर रखा है जिससे यमनी जनता को विभिन्न समस्याओं का भारी सामना है और सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि यमनी जनता के साहसिक प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक अब तक अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सके हैं। (AK)