सीरिया, टीफ़ोर सैन्य छावनी पर ज़ायोनी शासन का फिर हमला
सीरिया के हुम्स प्रांत में स्थित टीफ़ोर सैन्य छावनी पर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने एक बार फिर हमला किया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी अलअख़बारिया ने रिपोर्ट दी है कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज़ायोनी युद्धक विमान के मीज़ाइलों को तबाह कर दिया।
रिपोर्ट में बताया है कि ज़ायोनी युद्धक विमानों के विफल हमले के बाद चार से छह मीज़ाइल टीफ़ोर छावनी के आसपास गिरे जिससे थोड़ा नुक़सान हुआ है।
सीरिया के रक्षामंत्रालय के एक जानकार सूत्र ने बातया है कि टीफ़ोर सैन्य छावनी पर ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों के हमले के दौरान दुश्मनों की कई मीज़ाइलों को तबाह किया गया जबकि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज़ायोनी शासन के विमान को लक्ष्य बनाया।
अभी तक यह पता नहीं चल सका कि ज़ायोनी शासन का विमान संभावित रूप से कहां गिरा किन्तु अन्य युद्धक विमान सीरिया के मीज़ाइल डिफेंस की कार्यवाही के बाद फ़रार होने पर मजबूर हो गये।
इससे पहले भी ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने टीफ़ोर सैन्य छावनी को निशाना बनाया था। इस हमले में कई लोग हताहत व घायल हुए थे। (AK)