ट्रम्प और अमरीकी सैनिकों से नहीं डरतेः इराक़ी स्वयं सेवी बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66142-ट्रम्प_और_अमरीकी_सैनिकों_से_नहीं_डरतेः_इराक़ी_स्वयं_सेवी_बल
इराक़ी स्वयं सेवी बल नोजबा आंदोलन के प्रवक्ता ने देश में प्रतिरोधकर्ता गुटों के विरुद्ध अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नोजबा आंदोलन, अमरीकी राष्ट्रपति और अमरीकी सेना से नहीं डरता और वह अमरीका को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह इराक़ को अराजकता का मैदान बना दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ११, २०१८ १५:४६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प और अमरीकी सैनिकों से नहीं डरतेः इराक़ी स्वयं सेवी बल

इराक़ी स्वयं सेवी बल नोजबा आंदोलन के प्रवक्ता ने देश में प्रतिरोधकर्ता गुटों के विरुद्ध अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नोजबा आंदोलन, अमरीकी राष्ट्रपति और अमरीकी सेना से नहीं डरता और वह अमरीका को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह इराक़ को अराजकता का मैदान बना दे।

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने दावा किया था कि वाशिंग्टन, इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की गतिविधियों का मुक़ाबला करेगा। 

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार नोजबा आंदोलन प्रवक्ता अबू वारिस अलमूसवी ने एक बयान में कहा कि अमरीकी अधिकारी का यह बयान, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। उनका कहना था कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि इराक़, सऊदी अरब की तरह नहीं है कि वाशिंग्टन जिस प्रकार चाहे बर्ताव करे।

नोजबा आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा कि यदि अमरीका इराक़ की अखंडता को नुक़सान पहुंचाना चाहे और देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करे या झड़पें शुरु करके इराक़ी स्वयं सेवी बलों को निशाना बनाने का उसका इरादा है तो निसंदेह नोजबा आंदोलन उसे हर प्रकार से निपटने के लिए तैयार है। 

ज्ञात रहे कि अमरीका ने इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुटों का भरपूर समर्थन किया है और यह बात पूरी दुनिया जानती है। (AK)