तहरीरुश्शाम और दाइश आपस में भिड़े, 8 मरे
-
(फ़ाइल फ़ोटो)
सीरिया में आतंकवादी गुटों के बीच आपस में बढ़ते मतभेद के बीच नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने दाइश के 8 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
अलआलम के अनुसार, नुस्रा फ़्रंट के जासूसी तत्वों ने, पिछले शुक्रवार को दाइश के तत्वों को सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब के सहलुर रौज इलाक़े में गिरफ़्तार किया था। इन आतंकियों को तुर्की की सीमा से मिले सरमैन शहर के निकट मारा गया।
ग़ौरतलब है कि नुस्रा फ़्रंट ने अपना नाम बदल कर तहरीरुश्शाम रख लिया है।
तहरीरुश्शाम की इद्लिब से दाइश के पूरी तरह सफ़ाए के लिए जारी गतिविधियों के बीच इस आतंकवादी गुट के सरग़नाओं ने तहरीरुश्शाम को बदला लेने की धमकी दी है।
इससे पहले तहरीरुश्शाम ने तुर्की के साथ निकट सहयोग की बात स्वीकार करते हुए एक बयान में कहा था कि इस गुट और तुर्की के बीच पिछले 5 साल से निरंतर संपर्क बना हुआ है।
जैसे जैसे सीरियाई सेना और प्रतिरोध फ़ोर्स आगे बढ़ती जा रही है वैसे वैसे इद्लिब प्रांत में आतंकवादी गुट के सरग़नाओं के बीच बढ़ते मतभेद की ख़बरें आ रही हैं।
सीरिया को 2011 से दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकवादी गुटों की विध्वंसकारी गतिविधियों की वजह से संकट का सामना है। इन गुटों को पश्चिमी और कुछ क्षेत्रीय देशों का समर्थन हासिल है। (MAQ/N)