प्रतिरोध, डील आफ़ द सेंचुरी षड्यंत्र को विफल बना देगा।
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66475-प्रतिरोध_डील_आफ़_द_सेंचुरी_षड्यंत्र_को_विफल_बना_देगा
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के वरिष्ठ सदस्य ने बल दिया है कि डील आफ़ सेंचुरी योजना, मुसलमानों की तबाही के लिए ज़ायोनी शासन का एक षड्यंत्र है और हमास इस योजना को निश्चित रूप से विफल बना देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१८ १४:१७ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोध,  डील आफ़ द सेंचुरी षड्यंत्र को विफल बना देगा।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के वरिष्ठ सदस्य ने बल दिया है कि डील आफ़ सेंचुरी योजना, मुसलमानों की तबाही के लिए ज़ायोनी शासन का एक षड्यंत्र है और हमास इस योजना को निश्चित रूप से विफल बना देगा।

हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने मोरीतानिया की राजधानी नवाक्शोत में बैतुल मुक़द्दस के समर्थन में आयोजित एक कांफ़्रेंस में कहा कि ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध और फ़िलिस्तीनी जनता के डटे रहने से डील आफ़ सेंचुरी योजना विफल हो जाएगी और यह षड्यंत्र कभी भी सफल नहीं हो सकेगा।

डील आफ़ सेंचुरी के बारे में अभी कोई औपचारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन इसके संबंध में जानकारियां लीक होकर आ रही हैं। इन जानकारियों से पता चलता है कि इस डील में मिस्र और जार्डन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

बताया जाता है कि इस डील के तहत ग़ज़्ज़ा पट्टी के इलाक़े को पश्चिमी तट के इलाक़े से पूरी तरह अलग कर दिया जाएगा। ग़ज़्ज़ा वासियों के लिए पीने के पानी, बिजली, अन्य देशों की यात्रा की सुवधा, बंदरगाह और एयरपोर्ट का बंदोबस्त किया जाएगा।

वैसे डील आफ़ द सेंचुरी के बारे में यह बातें भी कही जाने लगी हैं कि इस योजना का फ़िलिस्तीन की ज़मीनी सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। बहरहाल अमरीका ने फ़िलिस्तीन के हवाले से बहुत ख़तरनाक खेल शुरु किया है जिसका समय पर ही जवाब दिया जाना बहुत ज़रूरी है।

श्री ओसामा हमदान ने कहा कि डील आफ़ द सेंचुरी का आधार, ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच 1916 में मध्यपूर्व के विभाजन के उद्देश्य से साइक्स-पीको समझौते का बदला रूप है। हमास के वरिष्ठ नेता ने बैतुल मुक़द्दस पर वर्चस्व के लिए दुश्मनों के समस्त षड्यंत्रों और योजनाओं से मुक़ाबले के लिए मुसलमानों के हरकत में आने की आवश्यकता पर बल दिया। (AK)