इस्राईली सेना ने सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया
Jul २४, २०१८ १५:५१ Asia/Kolkata
इस्राईल ने गोलान हाइट्स इलाक़े में सीरिया के एक युद्धक विमान को मार गिराया है।
सीरियाई युद्धक विमान को जिस वक़्त निशाना बनाया गया वह सीरिया की वायु सीमा में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान में शामिल था और आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहा था।
मंगलवार को सीरियाई सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि इस्राईल ने आतंकवादी गुटों के समर्थन की पुष्टि कर दी है और हमारे एक युद्धक विमान को निशाना बनाया है, जो सीरियाई सीमा में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला कर रहा था।
दूसरी ओर इस्राईली सेना ने दावा किया है कि इस्राईली वायु सीमा में घुसने वाले सीरियाई सुखोई युद्धक विमान को सतह से हवा में मार करने वाले दो पैट्रियॉट मिसाइल से निशाना बनाया गया। msm
टैग्स