इराक़ में दाइश के आतंकवादी हमलों में वृद्धि  
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i66586-इराक़_में_दाइश_के_आतंकवादी_हमलों_में_वृद्धि
पिछले साल इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की जीत की घोषणा के बावजूद, आतंकवादी गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१८ १५:५५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के आतंकवादी हमलों में वृद्धि  

पिछले साल इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ अमरीका के नेतृत्व वाले तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की जीत की घोषणा के बावजूद, आतंकवादी गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है।

इराक़ी सरकार के एक सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि हर महीने अपहरण की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, लेकिन मीडिया इन घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है।

अमरीका के नेतृत्व में पश्चिमी गठबंधन ने दिसम्बर 2017 में इराक़ को दाइश के क़ब्ज़े से पूर्ण रूप से आज़ाद कराने की घोषणा की थी, हालांकि दाइश के ख़िलाफ़ युद्ध में इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों की भूमिका अहम रही।

इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले कई स्वयं सेवी बलों का आरोप था कि अमरीकी सेना दाइश को हथियारों की आपूर्ति कर रही है और उसके लड़ाकों को सैन्य प्रशिक्षण दे रही है।

इराक़ी सुरक्षा सलाहकार हिशाम अल-हाशमी का कहना है कि मई के बाद से अपहरण की घटनाओं में दोगुना वृद्धि हो चुकी है। इससे पता चलता है कि दाइश के आतंकवादी अभी देश में किस हद तक सक्रिय हैं। msm